जॉब्स

भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) उत्तराखंड में वॉचमैन के कुल 47 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) उत्तराखंड रीजन ने वॉचमैन के कुल 47 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Nov 22, 2017
FCI watchman recruitment

भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) उत्तराखंड रीजन ने वॉचमैन के कुल 47 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) उत्तराखंड रीजन में रिक्त पदों का विवरणः

वॉचमैन, कुल पद : 47 (अनारक्षित- रिक्तियों 32)

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से आठवीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण हो। जिन उम्मीदवारों ने 01.08.2017 तक आठवीं की परीक्षा पास कर ली है, वे ही इन पदों के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा : 01 अगस्त 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।

वेतनमान : 8100 रुपये से 18,700 रुपये।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और फिजिकल इंड्यूरेंस टेस्ट (पीईटी) के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। पीईटी क्वालिफाइंग नेचर का होगा, जो लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगा। दिव्यांगों को पीईटी टेस्ट नहीं देना होगा।

लिखित परीक्षा का प्रारूपः
-यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी।
-लिखित परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
-इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होगा।
-प्रश्नों की संख्या 120 होगी, जिसमें जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से प्रश्न रहेगा।
-प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा।
-परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
-प्रश्न पत्र बाइलिंग्वल यानी अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होगा।

आवेदन शुल्क : 300 रुपये। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से भी किया जा सकता है। एससी/एसटी, महिला, दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रियाः
-एफसीआई की वेबसाइट लॉगइन करें। होमपेज पर एडवर्टाइजमेंट ऑप्शन से नियुक्ति का विज्ञापन देखें।
-ऑनलाइन आवेदन के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 14 दिसंबर 2017 (रात 11:59 बजे तक)

अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : fcijobsukd@gmail.com
वेबसाइट : www.fcijobsukd.com

FCI Watchman recruitment Notification 2017:

भारतीय खाद्य निगम ( FCI ) उत्तराखंड रीजन में वॉचमैन के कुल 47 रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
22 Nov 2017 02:25 pm