28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय थल सेना ने ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39’ के लिए आवेदन मांगे

भारतीय थल सेना ने ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39’ के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 90 पदों के लिए
2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Nov 22, 2017

join indian army

भारतीय थल सेना ने ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39’ के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 90 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोर्स की शुरुआत जुलाई 2018 से होगी। ट्रेनिंग के जरिए चयनित उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमिशन दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 29 नवंबर 2017 है।

भारतीय थल सेना ने ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39’ में रिक्त पदों का विवरणः

10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस), कुल पद : 90
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से 12वीं की परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा : आयु साढ़े सोलह साल से कम न हो और साढ़े उन्नीस साल से अधिक न हो। यानी आवेदक का जन्म 01 जनवरी 1999 से पहले और 01 जनवरी 2002 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु की गणना में दोनों तिथियां शामिल की जाएंगी।

न्यूनतम शारीरिक मानदंडः
कद : 157.5 सेंटीमीटर
वजन : सही अनुपात में हो।
सीना : कद के हिसाब से सही अनुपात में हो। फुलाने पर 5 सेंटीमीटर अधिक हो।

वेतनमान : तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कैडेट को हर महीने 56,100 रुपये की स्टाइपेंड दिया जाएगा। चौथे साल की ट्रेनिंग पूरी होने पर लेफ्टिनेंट रैंक का ग्रेड पे दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : बारहवीं में प्राप्तांकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान अभ्यर्थियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट भी लिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की फिर मेडिकल जांच होगी। पूरी तरह से स्वस्थ अभ्यर्थियों को ही ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा।

ट्रेनिंगः
-ट्रेनिंग की अवधि कुल पांच साल होगी। इसमें बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग और टेक्निकल ट्रेनिंग शामिल है।
-बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग एक साल की होगी, जो ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में दी जाएगी।
-टेक्निकल ट्रेनिंग चार साल की होगी, जो दो चरणों में होगी। पहला चरण प्री कमिशन ट्रेनिंग का होगा, जो तीन साल का होगा। दूसरे चरण पोस्ट कमिशन ट्रेनिंग एक साल की होगी।
-फाइनल एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की जाएगी।
-इसके अलावा ट्रेनिंग के चार साल सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमीशन दिया जाएगा।
-ट्रेनिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसलिए आवेदक जल्द ही अपना आधार बनवा लें।

आवेदन शुल्कः
इन पदों के लिए किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना है।

आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट लॉगइन करें।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 29 नवंबर 2017
फोन : 011-26173215, 26196220, 26175473

भारतीय थल सेना ने ‘10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39’ के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से 90 पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

बड़ी खबरें

View All

जॉब्स

शिक्षा

ट्रेंडिंग