जॉब्स

नोएडा, UP, चंडीगढ़ और इस शहर के लिए यहां निकली है जबरदस्त भर्ती, मिलेगी 80,000 की सैलरी

FCI Recruitment 2024: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां देखें डिटेल्स-

less than 1 minute read
FCI Recruitment 2024

FCI Recruitment 2024: भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (GDMO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करने के लिए fcivlts.in पर जाएं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2024 है।

पदों का विवरण (FCI Recruitment 2024 Vacancy Details) 

इस भर्ती के माध्यम से कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां देखें किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होगी- 

  • नोएडा, उत्तर प्रदेश- 01 पद
  • चंडीगढ़ (आरओ पंजाब और आरओ हरियाणा)- 01 पद
  • आरओ उत्तर प्रदेश, लखनऊ- 01 पद
  • आरओ ओडिशा, भुवनेश्वर- 01 पद
  • आरओ तेलंगाना, हैदराबाद- 01 पद
  • जेडओ (डब्ल्यू), मुंबई- 01 पद

यहां देखें अन्य डिटेल्स 

FCI की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने 80000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। आवेदन के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सूचना केवल चयनित कैंडिडेडट्स को ही भेजी जाएगी। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु अधिकतम 68 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की शर्तों पर खरा उतरना भी जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।


इस पते पर भेजें आवेदन 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित फॉर्मेट (अनुलग्नक-I) में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से डिप्टी जनरल मैनेजर (स्थापना-I), भारतीय खाद्य निगम, 16-20, बाराखंभा लेन, नई दिल्ली- 110001 को भेजना होगा।