कुल 85 विषयों के लिए NTA द्वारा परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएंगी। देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार के साथ एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए इस पात्रता परीक्षा को पास करना जरूरी है। ऐसे में आवेदन करते वक्त सभी क्राइटेरिया को अच्छे से देख लें। साथ ही ये जरूरी है कि कैंडिडेट्स केवल एक ही आवेदन पत्र भरें। एक ही कैंडिडेट द्वारा एक से अधिक आवेदन किए जाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। हालांकि, आप एक से ज्यादा विषय के ऑप्शन चुन सकते हैं।