जॉब्स

GMCH Chandigarh Recruitment 2021 : कंसल्टेंट, एमओ और एसआर के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

GMCH Chandigarh Recruitment 2021: जीएमसीएच चंड़ीगढ़ ने तत्काल भर्ती योजना के तहत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 5:13 PM IST
gmch

GMCH Chandigarh Recruitment 2021: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़ ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के मुताबिक जीएमसीएच चंडीगढ़ ने कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर और सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल या उससे पहले सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए तत्काल इन पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। यही वजह है कि योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों का सीधे साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा। साक्षात्कार 27 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे बजे डायरेक्टर प्रिंसिपल, जीएमसीएच के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर तीन माह की अवधि के लिए किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तिथि

वॉक इन इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि 27 अप्रैल 2021 दोपहर 12 बजे।

GMCH Chandigarh Recruitment 2021

सलाहकार सामान्य चिकित्सा - 02 पद

सलाहकार पल्मोनरी मेडिसिन - 01 पद

सलाहकार एनेस्थीसिया - 01 पद

सलाहकार माइक्रोबायोलॉजी - 02 पद

चिकित्सा अधिकारी ;चिकित्सा - 08 पद

मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजिडेंट, एनेस्थीसिया - 08 पद

मेडिकल ऑफिसर पल्मोनरी मेडिसिन - 03 पद

सीनियर रेजिडेंट पल्मोनरी मेडिसिन - 02 पद

सीनियर रेजिडेंट माइक्रो बायोलॉजी - 02 पद

कैसे करें आवेदन

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 7 अप्रैल 2021 को सीधे वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए दो पासपोर्ट आकार की हाल की तस्वी, सभी सत्यापित दस्तावेज आवेदन पत्र अपने साथ लाना जरूरी है। योग्य उम्मीदवार का चयन योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों के पास पद के मुताबिक संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस, पीजी, एमडी, डीएनबी, या समकक्ष योग्यता के साथ अनुभव जरूरी। उम्मीदवार हर पद की योग्यता के बारे में डिटेल जानकारी जीएमसीएच चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार हासिल कर सकते हैं।

Web Title: Gmch Chandigarh recruitment 2021 walk in interview for consultant MO and sr posts

Updated on:
25 Apr 2021, 5:13 PM IST
Published on: