29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

South Central Railway Recruitment 2021: डॉक्टर और सीएमपी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

South Central Railway Recruitment 2021: साउथ सेंट्रल रेलवे ने डॉक्टर, सीएमपी, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Apr 2021, 7:26 PM IST

south central railway

South Central Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण मध्य रेलवे ने अनुबंध के आधार पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर, कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर, नर्सिंग सिस्टर और अन्य रिक्त पड़े 60 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड के बारे में डिटेल में जानकारी साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://scr.indianrailways.gov.in या @scr.indianrailways.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: HPPSC Lecturer Revised Answer Key 2021 Out: व्याख्याता राजनीति विज्ञान की संशोधित आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड

महत्वपूर्ण तिथियां :

रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि : 23 अप्रैल 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 27 अप्रैल 2021

कुल पद 60

विशेषज्ञ चिकित्सक 1 पद

संविदा मेडिकल प्रैक्टिशनर 13 पद

नर्सिंग सिस्टर्स 21 पद

फार्मासिस्ट 2 पद

अस्पताल परिचर . 23 पद

Read More: NBCC Recruitment 2021: एनबीसीसी में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता

विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और जनरल मेडिसिन, चेस्ट मेडिसिन या पल्मोनरी मेडिसिन में पीजी डिप्लोमा। सीएमपी पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंटर्नशिप पूरा करने के साथ एमबीबीएस की डिग्री। नर्सिंग सिस्टर्स पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्स और मिडवाइफ का प्रमाण पत्र। फार्मासिस्ट पोस्ट के लिए साइंस में 12वीं या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा। इसके अलावा हॉस्पिटल अटेंडेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या आईटीआई। पदों के मुताबिक न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 53 साल है।

Read More: OUAT recruitment 2021: ऑफिस और लैब सहायक सहित अन्य पदों पर निकली वैकेंसी, पढ़े पूरी डिटेल्स

चयन का मानदंड

इन पदों पर चयन का आधार टेलिफोनिक टॉक या ऑनलाइन वार्ता में से कोई एक हो सकता है। शॉर्टलिस्टेड कंडीडेट को इंटरव्यू के लिए तिथि और समय के बारे में सूचित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय प्रारूप में आवेदन पत्र की स्कैन कॉपी और जरूरी दस्तावेज जैसे आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित 27 अप्रैल 2021 तक अधिसूचना में मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट या ईमेल https://scr.indianrailways.gov.in या @scr.indianrailways.gov.in पर भेज सकते हैं।

Read More:Indian Navy Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन नेवी में 2500 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई