NBCC Recruitment 2021: भवन निर्माण और आधारभूत ढांचागत परियोजनाओं से जुड़कर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम ने कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनबीसीसी की अधिकारिक वेबसाइट www.nbccind के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक 12 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। तय प्रारूप में प्राप्त आवेदन ही मान्य होगा। ऑनलाइन आवेदन किसी भी कमियों के आधार पर रद्द किया जा सकता है।