Government jobs: भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है।
Government jobs: स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए बीसीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट @bcclweb.in. पर जाकर 30 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि तय प्रारूप में ही आवेदन करें। भारत कोकिंग कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा विशेषज्ञ, वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के 81 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021
सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (ई4) और चिकित्सा विशेषज्ञ (E3) - 36 पद
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (E3) - 42 पद
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) E3 - 03 पद
कुल पद - 81
आवश्यक योग्यता
सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पीजी डिग्री/डीएनबी के साथ न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव।
मेडिकल स्पेशलिस्ट
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पीजी डिग्री/डीएनबी का डिग्री होना जरूरी।
मेडिकल ऑफिसर
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से MBBS।
सीनियर मेडिकल ऑफिसर ( डेंटल )
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से बीडीएस और एक साल का क्लिनिकल कार्यों का अनुभव।
आयु सीमा पद के हिसाब से सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35 साल और अधिकतम 42 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट का प्रावधान।
आवेदन कैसे करें
बीसीसीएल में खाली पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। बीसीसीएल द्वारा तय प्रारूप में उम्मीवार आवेदन करें। आवदेन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित कॉपी भी संलग्न करें। उम्मीदवार आवेदन पत्र बीसीसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिक/ ईई) को स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्थापना कोयला भवन, कोयला नगर टाउनशिप, जिला धनबाद, झारखंड के नाम से भेजें।
Web Title: Government Jobs BCCL Recruitment 2021 Apply for MS SMS MO SMO