
Government jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने जूनियर लीगल ऑफिसर ( JLO ) पद के लिए अंतिम परिणाम और कट ऑफ अंक घोषित कर दिया है। आयोग ने 11 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया था। वे सभी उम्मीदवार जो आरपीएससी जेएलओ परीक्षा के साक्षात्कार में शामिल हुए हों अपना परिणाम और कट ऑफ अंक राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
मेरिट के आधार पर सूची जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC ) ने साक्षात्कार दौर में शामिल उम्मीदवारों का परिणाम मेरिट के आधार पर अपलोड की है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम 2019 के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और 11 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे, वो अपने रोल नंबर के साथ मेरिट लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने साक्षात्कार के दौर में शामिल उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं।
योग्य उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परिणाम चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें जेएलओ का रिजल्ट
जेएलओ का परिणाम जानने के लिए RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in के होम पेज पर समाचार और घटनाओं अनुभाग पर जाएं। होम पेज पर दिए गए जूनियर लीगल ऑफिसर एग्जाम 2019 (TSP/नॉन TSP) के लिए रिजल्ट प्रियंबल एंड कटऑफ मार्क्स ( इंटरव्यू के बाद) (मेन लिस्ट) लिंक पर क्लिक करें। यहां क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको RPSC JLO अंतिम परिणाम 2021 का पीडीएफ दिख जाएगा। पीडीएफ का पेज आने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। साथ ही उसका एक प्रिंट भी अपने पास रख लें।
Updated on:
16 Apr 2021, 10:58 AM IST
Published on:
16 Apr 2021, 10:49 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.