30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: एमईएस में ड्रॉट्समैन और सुपरवाइजर के सैकड़ों पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri: एमईएस में ड्रॉट्समैन और सुपरवाइजर के कुल 502 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन के लिए केवल दो दिन शेष रह गए हैं। 17 अप्रैल आवेदन की अंतिम तारीख है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Apr 2021, 7:36 PM IST

mes jobs

Sarkari Naukri: मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। खासतौर से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे इंजीनियरिंग और प्रबंधन के ग्रैजुएट युवाओं के लिए। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) ने ड्रॉट्समैन और सुपरवाइजर के 502 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2021 है। अगर आपके पास आर्किटेक्चर में डिप्लोमा या डिग्री है और आपने अभी तक ड्रॉट्समैन के पदों पर आवेदन नहीं किया है तो जल्द अप्लाई कर दें। ध्यान रहे अप्लाई करने के लिए अब केवल दो दिन शेष हैंं। है।

इसे भी पढ़ें : Government jobs: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें आवेदन

दूसरी इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिसटिक्स, बिजनेस स्टडी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री और संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव रखने वाले युवा सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल 2021

परीक्षा की तारीख 16 मई 2021

इसे भी पढ़ें : Government jobs: इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल, जल्द करें अप्लाई

उम्र सीमा

एमईएस की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ड्रॉट्समैन के 52 और सुपरवाइजर के 450 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए न्युनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Govt jobs: प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mesgovonline.com/mesdmsk पर कर सकते हैं। एमईएस की होम पेज पर इन भर्तियों की पूरी डिटेल और आवेदन करने का लिंक अपलोड है। यहां दी गई जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने से पहले नोटिफिकेशन को एक बार जरूर ध्यान से पढ़ लें।

इसे भी पढ़ें : Government jobs: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से करें चेक