29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Government jobs: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से करें चेक

    Government jobs: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( HPPSC ) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 14 Apr 2021, 11:51 AM IST

HPPSC Lecturer Result 2021

HPPSC Lecturer Result 2021

Government jobs: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। एचपीएससी की लेक्चरर परीक्षा में शामिल योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट @hppsc.hp.gov.in पर जाकर HPPSC Lecturer Result 2021 डाउनलोड कर सकते हैं। एचपीएससी ने व्याख्याता ( स्कूल-नई ) हिंदी के पदों पर भर्ती के लिए 23 अगस्त 2020 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: शिक्षक और टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई

योग्य उम्मीदवार इस बात का रखें ख्याल

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HPPSC Lecturer Result 2021 में शामिल योग्य उम्मीदवारों की सूची को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर @hppsc.hp.gov.in अपलोड कर दी है। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब अपनी पात्रता के अधीन 15 अंकों के मूल्यांकन के लिए एचपीएससी के सामने उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें : Govrnment jobs: एसबीआई में फार्मासिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

योग्य उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि 15 अंकों के मूल्यांकन दौर के लिए आयोग तय तिथि के बारे में अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कॉल लेटर अपलोड करेगा।

यह भी पढ़ें : Govrnment jobs: स्टाफ नर्स और असिस्टेंट के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, यहां से करें अप्लाई

रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट @hppsc.hp.gov.in पर जाना होगा। होम पेज खुलने के बाद व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाएं। वहां पर उपलब्ध लेक्चरर ( स्कूल-नई ) हिंदी के पदों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के परिणाम लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद एक नई विंडो में HPPSC लेक्चरर रिजल्ट 2021 का पीडीएफ मिलेगा। उम्मीदवार पीडीएफ को डाउनलोड कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसका एक प्रिंट भी अपने पास रख लें।

यह भी पढ़ें :Govrnment jobs: नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर निकली सैकड़ों भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Web Title: Government Jobs HPPSC lecturer result 2021 download