
DSMNRU Recruitment 2021
Govt jobs: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी की तलाश में जुटे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( DSMNRU ) ने प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। DSMNRU Recruitment 2021 के तहत कुल 96 रिक्त पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए डिटेल जानकारी डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट @dsmru.up.nic.in. पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2021 है। इच्छुक उम्मीदवार तय प्रारूप में ही इन पदों के लिए आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2021 है।
DSMNRU की ओर से जारी अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर करें।
DSMNRU Recruitment 2021:
प्रोफेसर : 13 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर : 58 पद
एसोसिएट प्रोफेसर : 25 पद
शैक्षणिक योग्यता
योग्य उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी या इसके समकक्ष डिग्री होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ( DSMNRU ) की आधिकारिक वेबसाइट @ dsmru.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या DSMNRU रजिस्ट्रार के कार्यालय में सीधे आवेदन जमा करा सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेजों की सत्यापित कॉपी जरूरी लगाएं।
Web Title: Govt Jobs DSMRU Recruitment 2021 Apply For 96 Professor Posts
Updated on:
14 Apr 2021, 2:01 PM IST
Published on:
14 Apr 2021, 1:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.