Government jobs: एचपीसीएल में इंजीनियर के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो बिना समय गंवाए आवेदन कर दें।
Government jobs: पब्लिक सेक्टर की चर्चित कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में इंजीनियर के 200 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल बंद होने जा रही है। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह सुनहरा मौका है। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द अप्लाई करें। 15 अप्रैल 2021 इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तारीख है। इसलिए आप भी अपना आवेदन जल्द से जल्द एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर भेज दें।
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2021
HPCL Engineer Recruitment 2021
मैकेनिकल इंजीनियर - 120 पद
सिविल इंजीनियर - 30 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर - 25 पद
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर - 25 पद
आवश्यक योग्यता
एचपीसीएल में इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थानों से चार साल का पूर्णकालिक और नियमित इंजीनियरिंग कोर्स का डिग्री होना जरूरी है। जनरल/ओबीसीएनसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना जरूरी है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी अंक संबंधित स्ट्रीम में होना जरूरी है। एचपीसीएल में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप टास्क, पर्सनल इंटरव्यू आदि चरणों में होगा।
यह भी पढ़ें : Govrnment jobs: नॉन टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर निकली सैकड़ों भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल की रात 11 बजकर 50 मिनट तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट http://jobs.hpcl.co.in/Recruit_New/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Web Title: Government jobs: hpcl recruitment 2021 for engineer posts