जॉब्स

Govt job 2021:आर्मी पब्लिक स्कूल में टीजीटी और पीजीटी पदों के लिए निकली बंपर भर्ती,जल्द करें आवेदन

Govt job 2021: य़दि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आर्मी पब्लिक स्कूल लेकर आया है आपके लिए एक सुनहरा अवसर। हरियाणा की ओर से इस पद के लिए आवेदन आंमत्रित किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2021, 4:51 PM IST
KTET 2021 Notification
Army Public School Haryana Recruitment

Govt job 2021: हरियाणा आर्मी पब्लिक स्कूल कई विभागों में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। आर्मी पब्लिक स्कूल ने हिसार मिलिट्री स्टेशन के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक हैं वे जल्द ही इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.awesindia.com या www.apshisar.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप दी गई वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2021

आर्मी पब्लिक स्कूल हरियाणा भर्ती 2021 रिक्ति विवरण:

टीजीटी - 8 पद

PRT - 3 पद

शैक्षिक योग्यता:

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को (अंग्रेजी / गणित / विज्ञान / हिंदी / सामाजिक विज्ञान) – विषयों से पोस्ट ग्रेजुएशन और ग्रेजुएट के साथ बी एड. CTET / TET होना आवश्यक है। इसके साथ CSB कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

PRT (अंग्रेजी, गणित, ईवीएस, हिंदी) - 50% अंकों के साथ बी एड / डी एड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन / ग्रेजुएशन; CTET / TET और CSB उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा -

फ्रेश उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष से कम और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 57 वर्ष से कम।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक उम्मीदवार जारी की गई वेबसाइट पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करें। इसके लिए आपको आवेदन शुल्क 100 / - लगेगा। जिसे आप डीडी से 17 अप्रैल 2021 तक भेजकर आवेदन कर सकते हैं।

Updated on:
15 Apr 2021, 4:51 PM IST
Published on: