जॉब्स

LDC Recruitment 2020: क्लर्क के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Sarkari Naukri: Tripura LDC Clerk Recruitment 2020 Notification लोअर डिवीजन क्लर्क के 1500 पदों पर निकली भर्ती बारहवीं पास युवा 30 जनवरी 2021 तक कर सकते हैं अप्लाई

2 min read
Dec 02, 2020

LDC Recruitment 2020: जॉइंट रिक्रूटमेंट बोर्ड, त्रिपुरा ने लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए त्रिपुरा सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1500 कनिष्ठ लिपिक के पदों को भरा जाएगा।

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या – 1500 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी), ग्रुप सी - 1500 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 19 दिसंबर 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 30 जनवरी 2021

शैक्षणिक योग्यता
कनिष्ठ लिपिक पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अलावा कैंडिडेट्स को कंप्यूटर पर ऑपरेटिंग और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए, इसके साथ ही उसे कंप्यूटर पर अंग्रेजी में प्रति मिनट न्यूनतम 30 शब्दों की सटीक टाइपिंग गति के साथ कंप्यूटर पर टाइप करने में दक्षता होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.


आयु सीमा
कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से अधिकतम उम्र 41 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को त्रिपुरा सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।

डीजीआर में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

[typography_font:14pt;" >Read More: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रोजगार निदेशालय त्रिपुरा की आधिकारिक वेबसाइट https://employment.tripura.gov.in पर जाएं और एप्लीकेशन लिंक एक्टिवेट होने के बाद अप्लाई करें। त्रिपुरा एलडीसी भर्ती 2020 के लिए 19 दिसंबर से 30 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Published on:
02 Dec 2020 04:52 pm