जॉब्स

OPSC Group B Recruitment 2021: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

OPSC Group B Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
May 03, 2021

OPSC Group B Recruitment 2021: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रुप बी के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2021 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें। नोटिफिकेशन का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 18 मई 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 18 जून 2021

रिक्तियों का विवरण
आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर के कुल पदों की संख्या - 170 पद
सामान्य - 100 पद
एससी - 14 पद
एसटी - 56 पद

शैक्षणिक योग्यता :

उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी (BAMS) में स्नातक डिग्रीधारी होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार का ओडिशा राज्य मेडिकल काउंसिलल में रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा - आवेदक की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया
आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर Govt Jobs के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अकैडमिक में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। कुल अंकों में से 30 अंक अकादमिक क्वालिफिकेशन और 70 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क -
आवेदक को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुंपए का भुगतान करना होगा।


मेडिकल ऑफिसर के पदों पर Sarkari Naukri के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in/ पर शुरू होगी। उम्मीदवार 18 मई से रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए उक्त पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Web Title: Govt Jobs: Job Application of OPSC Group B Recruitment 2021

Published on:
03 May 2021 09:07 am
Also Read
View All