Gujarat High Court Recruitment 2021 Notification: गुजरात हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 38 पदों को भरा जाएगा।
Gujarat High Court Recruitment 2021: गुजरात हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। विज्ञप्ति के अनुसार कोर्ट अटेंडेंट, ऑफिस असिस्टेंट और होम अटेडेंट के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के जरिए कुल 38 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://hc-ojas.gujarat.gov.in/Home.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया गया है।
रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 38 पद
सामान्य वर्ग - 20 पद
अनुसूचित जनजाति - 06 पद
अनुसूचित जाति - 00
एसईबीसी - 09 पद
ईडब्ल्यूएस - 03 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 1 मार्च, 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मार्च, 2021
शैक्षणिक योग्यता
उक्त पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। वहीं इस पोस्ट के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 साल से अधिकतम आयु 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। पात्रता संबंधी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
वेतनमान
उपयुक्त पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों की कुल सैलरी 14800 से 47100 रुपए तक प्रतिमाह होगी।
शिक्षक के 1894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई
[typography_font:14pt;" >Read More: क्लर्क के 6306 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी डिटेल्स
ऐसे करें अप्लाई
उक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले गुजरात हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://gujarathighcourt.nic.in/currentopenings पर जाना होगा। इसके बाद यहां लिंक रिक्रूटमेंट - करियर एडवर्टाइजिंग मेन्यू ’लिंक पर जाएं और उस पर क्लिक करें। इसके बाद पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक सूचनाओं को ध्यान से पढ़ें और अपनी क्वालिफिकेशन वैरीफाई करें। इसके बाद आवश्यक विवरणों को सही ढंग से भरें। इसके बाद निर्धारित प्रारूप और आकार में आवश्यक सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म अपलोड करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।