
govt jobs in rajasthan
FCI AGM Recruitment 2021: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सहायक महाप्रबंधक और चिकित्सा आधिकारिक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक FCI की आधिकारिक वेबसाइट www.fci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 89 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च, 2021 से शुरू हो जाएगी, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय में सर्वर संबंधी समस्या से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 1 मार्च, 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 मार्च, सुबह 10 बजे
रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 89 पद
सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) - 30 पद
सहायक महाप्रबंधक (टेक्निकल) - 27 पद
सहायक महाप्रबंधक (अकाउंट) - 22 पद
सहायक महाप्रबंधक (कानून) - 8 पद
चिकित्सा अधिकारी - 2 पद
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी और पीडब्लूडी और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
सामान्य उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा।
Published on:
27 Feb 2021, 11:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.