25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी नौकरी: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 6552 पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

ESIC Recruitment 2021 Notification: यूडीसी/यूडीसी कैशियर और आशुलिपिक के रिक्त पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी इस भर्ती के जरिए कुल 6552 पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर भरा जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 2 Mar 2021, 3:57 PM IST

govt_jobs.png

ESIC Recruitment 2021: भारत के साप्ताहिक राजपत्र 27 फरवरी से 5 मार्च में युवाओं के लिए रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। यह भर्ती यूडीसी/यूडीसी कैशियर और आशुलिपिक के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 6552 पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर भरा जाएगा। कुल पदों में से 15 प्रतिशत पदों को वरिष्ठता-सह-उपयुक्तता के आधार पर और 10 प्रतिशत पदों को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना मार्च / अप्रैल में जारी होने की उम्मीद है। लेटेस्ट अपडेट के लिए ESIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या पत्रिका डॉट कॉम देखते रहें।

Click Here For ESIC Recruitment 2021 Short Notification

रिक्तयों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 6552 पद
अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर - 6306 पद
स्टेनोग्राफर - 246 पद

शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार की स्टेनो में अच्छी स्पीड होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर-किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए।

Read More: असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: भारतीय सेना में ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

आयु सीमा -
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
अपर डिवीजन क्लर्क / अपर डिवीजन क्लर्क कैशियर के पदों पर उम्मीदवारों चयन लिखित परीक्षा / वरिष्ठता सह उपयुक्तता/ सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आशुलिपिक पदों के लिए, योग्य उम्मीदवारों का चयन स्टेनो और प्रत्यक्ष परीक्षा प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना आवश्यक है। ईएसआई भर्ती के शॉर्ट नोटिफिकेशन का लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

Read More: सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Read More: सेना में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई