
Indian Army TGC – 133 Notification : भारतीय सेना ने 133वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स-133 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र आविवाहित पुरुष उम्मीदवार, नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च 2021 हैं। टीजीसी -133 कोर्स की शुरुआत जुलाई 2021 से होगी। इस कोर्स के जरिए सिविल, मैकेनिक, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न ट्रेडस में कुल 40 पदों को भरा जाएगा। टीजीसी-133 का आयोजन इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA), देहरादून में किया जाएगा। विस्तृत अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
रिक्तियों का विवरण
रिक्त पदों की कुल संख्या: 40 पद
सिविल / भवन निर्माण प्रौद्योगिकी - 11 पद
मैकेनिकल - 03 पद
इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स – 04 पद
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / कंप्यूटर टेक्नोलॉजी / इन्फो टेक / एमएससी कम्प्यूटर साइंस – 09 पद
सूचना प्रौद्योगिकी – 03 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स & दूरसंचार – 02 पद
दूरसंचार इंजीनियरिंग – 01 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स & संचार – 01 पद
उपग्रह संचार – 01 पद
वैमानिकी / एयरोस्पेस / एवियोनिक्स – 03 पद
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग – 01 पद
कपड़ा इंजीनियरिंग – 01 पद
वेतनमान:
56000 रुपए से 250000 रुपए तक (ट्रेड, पद और रैंक हिसाब से वेतन अलग-अलग है, इसलिए अभ्यर्थी पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें) ।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 25 फरवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2021
आयु सीमा:
आवेदक की आयु 1 जुलाई 2021 को 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:
इंडियन आर्मी टीजीसी -133 कोर्स के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या इंजीनियरिंग फाइनल ईयर/फाइनल सेमेस्टर का छात्र होना चाहिए। कैंडिडेट्स को संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।
Published on:
27 Feb 2021, 11:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.