जॉब्स

India Post GDS Recruitment 2021: दसवीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा के होगा चयन

India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के 1137 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 8:23 AM IST
jobs.png

India Post GDS Recruitment 2021: दसवीं पास युवा जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ पोस्टल सर्किल के लिए ब्रांच पोस्ट मास्टर और ग्रामीण डाक सेवक के 1137 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार उक्त पदों पर नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2021 है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल cgpost.gov.in पर शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2021

कुल पदों की संख्या - 1137 पद

डाक विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10 वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो डाक सेवक के पद पर भर्ती हेतु आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार को साईकिल/बाइक चलानी आनी चाहिए।

डाक सेवक - 12000 रूपए

उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार बनी वरीयता सूची के अनुसार किया जाएगा। इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। भर्ती से संबंधित पात्रता -एजुकेशन क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

Published on: