
SSC Delhi Police Constable Result 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी है। इस भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल/टेंटेटिव आंसर की पूर्व में ही जारी की जा चुकी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने परिणामों की जांच कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद रिजल्ट जारी किए गए हैं। उम्मीदवार परिणामों के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट नोटिफकेशन का डाइरेक्ट लिंक निचे दिया हुआ है।
SSC द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की कुल 5846 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। कुल रिक्तियों में से 3433 रिक्तियां पुरुष और 1944 रिक्तियां महिला आरक्षक के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा के लिए देश भर से कुल 28 लाख के करीब प्राप्त हुए थे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा
पुरुष - 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीस लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद
महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीस लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षा
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 170 सेमी
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना - 81 सेमी, फुलाकर - 85 सेमी
महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई - 157 सेमी
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के रिजल्ट ऐसे करें चेक
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर https://ssc.nic.in/ जाएं। इसके बाद होम पेज पर मेनूबार में दिए गए रिजल्ट के सेक्शन पर क्लिक करें। रिजल्ट रीजनल वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं।