जॉब्स

Bihar Police SI Admit Card: सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए सब-इंस्पेक्टर के 212 पदों को भरा जाएगा

2 min read
Nov 18, 2020

Bihar Police SI Admit Card: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस इन्फोर्समेंट एसआई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - bpssc.bih.nic.in - पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर, 2020 को आयोजित की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसके लिए समय सीमा 2 घंटे की होगी। जो कैंडीडेट प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वे निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए भी आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जेल विभाग में सहायक अधीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

[typography_font:14pt;" >Read More: नाविक के पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

How To Download Bihar Police SI Admit Card 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट सेक्शन में एडमिट कार्ड डाउनलोड वाले लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें कैंडीडेट्स को रजिस्ट्रेशन आईडी, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट करना होगा। सब्मिट बटन पर क्लिक करने के साथ ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

212 पदों पर होनी है भर्ती
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए सब-इंस्पेक्टर के 212 पदों को भरा जाएगा। अप्लीकेशन की प्रक्रिया 3 दिसंबर को शुरू हुई थी और 6 जनवरी 2019 को खत्म हो गई थी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Published on:
18 Nov 2020 05:38 pm