VPCI Recruitment 2020: वल्लभ भाई पटेल चेस्ट इन्स्टीट्यूट, दिल्ली ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्तियां विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों के लिए की जाएंगी। इस संदर्भ में आधिकारिक नोटिस को वेबसाइट - vpci.org.in - पर जारी कर दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ज्वाइंट रजिस्ट्रार, वल्लभ भाई पटेल चेस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के पास उपयुक्त फॉर्मेट में भेज सकते हैं। आवेदन विज्ञापन तिथि से 30 दिनों के भीतर भेजने होंगे। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है।