जॉब्स

ICAR CIAH recruitment 2018, यंग प्रोफेशनल-I के 13 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

ICAR CIAH recruitment 2018, ICAR CIAH बीकानेर ने अस्थायी आधार पर यंग प्रोफेशनल-I के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 4:33 PM IST
ciah

ICAR CIAH recruitment 2018, ICAR CIAH बीकानेर ने अस्थायी आधार पर यंग प्रोफेशनल-I के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 एवं 16 मार्च को आयोजित किए जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

ICAR CIAH बीकानेर में रिक्त पदों का विवरणः

यंग प्रोफेशनल-I- 13 पद कुल

एग्रीकल्चर साइंस- 10 पद
कंप्यूटर साइंस- 03 पद


ICAR CIAH बीकानेर में यंग प्रोफेशनल-I के रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता:
एग्रीकल्चर साइंस में ग्रेजुएट (B.Sc. Ag./B.Sc. Horti.) या कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन में ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

ICAR CIAH बीकानेर में यंग प्रोफेशनल-I के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 एवं 16 मार्च को आयोजित किये जाने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

वॉक-इन-इंटरव्यूः
यंग प्रोफेशनल-I (एग्रीकल्चर साइंस)- 15 मार्च 2018, 11 बजे से,
यंग प्रोफेशनल-I (कंप्यूटर साइंस)- 16 मार्च 2018, 11 बजे से

ICAR CIAH recruitment notification 2018:

ICAR CIAH बीकानेर ने अस्थायी आधार पर यंग प्रोफेशनल-I के 13 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

ICAR CIAH परिचयः

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भारत के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में कुछ चयनित फलों पर अनुसंधान के लिए सन् 1976 में पांचवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 10 केन्द्रों पर एक एपी सेस निधि योजना के तहत एक तदर्थ परियोजना आरंभ की गयी थी। छठी योजना के दौरान, इस तदर्थ योजना को इसी रूप में विलय करते हुए अखिल भारतीय समन्वित फल सुधार परियोजना (AICFIP) के सेल III के रूप में नामित किया गया। सातवीं योजना के दौरान इस परियोजना को अखिल भारतीय शुष्क क्षेत्र फल समन्वित अनुसंधान परियोजना का नाम देकर एक स्वतंत्र परियोजना के रूप में हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय, हिसार में मुख्यालय स्‍थापन्‍न के साथ पुनर्गठन किया गया था। अल्‍प अवधि में राष्ट्रीय शुष्क बागवानी अनुसंधान केन्द्र के द्वारा की गई प्रगति एवं शुष्क क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों के फलस्‍वरूप, 27 सितंबर, 2000 से इसे संस्‍थान का दर्जा दिया और इसका नाम केन्‍द्रीय शुष्क बागवानी संस्‍थान, बीकानेर रखा गया। इसके पश्‍चात 01 अक्टूबर, 2000 से भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्‍थान, बंगलौर के गोधरा (गुजरात) स्थित केन्द्रीय बागवानी परीक्षण केन्‍द्र को इसमें विलय कर दिया गया था।

Updated on:
28 Feb 2018, 4:33 PM IST
Published on: