
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने संविदा के आधार पर लाइफ गार्ड के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप के तहत 06 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में रिक्त पदों का विवरण:
लाइफ गार्ड- 06 पद
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास।
स्विमिंग/डाइविंग में प्रोफ़ीसियेंसी सर्टिफिकेट होने के साथ लाइफ सेविंग के टेक्निक का ज्ञान एवं लाइफ गार्ड का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
आयु सीमा: 30 वर्ष
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में लाइफ गार्ड के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 06 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (SAI) में आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 06 मार्च 2018
Sports Authority of India life guard recruitment 2018:
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ( SAI ) ने संविदा के आधार पर लाइफ गार्ड के 6 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ( SAI ) का परिचयः
भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Athority of India) भारत के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का महत्वपूर्ण अंग है। अपनी खेल प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण युवाओं में प्रतिभा उत्पन्न करने का काम करता है। इसके लिए वह उन्हें आवष्यक आधारभूत ढ़ांचा, उपकरण, प्रषिक्षण सुविधाएं और प्रतियोगिता के अवसर प्रदान करता है।
खेल आज मानव व्यक्तित्व के चौमुखी विकास का अभिन्न अंग है और खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का राष्ट्रीय गौरव और मनोबल पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। इस बदलते राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य की बढ़ती मांगों की पूर्ति के लिए सरकार ने खेलों में उत्कृष्तता लाने के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने का दायित्व अपने उपर लिया है।
Published on:
28 Feb 2018 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
