भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेड अपरेंटिस (2023- 24 बैच) के तहत नेवल डॉकयार्ड अपरेंटिस स्कूल, विशाखापत्तनम के लिए 275 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 02 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2022-23: भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका आया है। इसके बारे में हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, नेवी के डाकयार्ड में ट्रेड अपरेंटिस के 275 पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भरकर कर नीचे बताए गए पते पर 9 जनवरी तक भेजना होगा। भर्ती नोटिफिकेशन चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट indiannavy.nic.in पर जा सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने से पहले एक बार अधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
जारी अधिसूचना के अनुसार, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर, कारपेंटर, पाइप फिटर आदि के पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित जानकारी नीचे बताई जा रही है। भारतीय नौसेना अपरेंटिस भर्ती 2022-23 के लिए चयन नौकरी अधिसूचना लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।
इन पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेडों में 50 प्रतिशत अंकों और 65 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 पास होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक का जन्म 2 मई 2009 से पहले हुआ होना चाहिए।
भारतीय नौसेना अपरेंटिस भर्ती 2022-23 के लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें 50 प्रश्न (गणित 20, सामान्य विज्ञान 20, सामान्य ज्ञान 10) होंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न डेढ़ (1½) अंक का होगा। लिखित परीक्षा की मेरिट के क्रम में उम्मीदवारों को विभिन्न आरक्षण श्रेणियों और ट्रेडों में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Indian Navy Recruitment: अग्निवीर के लिए बंपर भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 02 जनवरी 2023
दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 09 जनवरी 2023
सभी ट्रेडों के लिए लिखित परीक्षा: 28 फरवरी 2023
लिखित परीक्षा के परिणाम की घोषणा: 03 मार्च 2023
कुल पदों की संख्या : 275 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक : 36 पद
फिटर : 33 पद
शीट मेटल वर्कर : 33 पद
बढ़ई : 27 पद
मैकेनिक (डीजल) : 23 पद
पाइप फिटर : 23 पद
इलेक्ट्रीशियन : 21 पद
आर एंड ए/सी मैकेनिक : 15 पद
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) : 15 पद
मशीनिस्ट : 12 पद
पेंटर (सामान्य) : 12 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक : 10 पद
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस : 10 पद
फाउंड्रीमैन : 05 पद
उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर प्रभारी अधिकारी (फॉर अपरेंटिस), नौसेना डॉकयार्ड अप्रेंटिस स्कूल, वीएम नेवल बेस एस.ओ., पीओ, विशाखापत्तनम- 530014, आंध्र प्रदेश के पते पर भेजने होंगे।