10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Navy Recruitment: अग्निवीर के लिए बंपर भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई

Indian Navy Recruitment: भारतीय नौसेना में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर के तौर पर युवाओं को शामिल होने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) मैट्रिक रिक्रूट (MR) की वैकेंसी निकाली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Dec 2022, 3:15 PM IST

Indian Navy Recruitment

Indian Navy Recruitment

Indian Navy Agniveer SSR/MR 2022: लाखों युवा भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं। इंडियन आर्मी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं पास भारतीय नौसेना की एसएसआर/एमआर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2022 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भारतीय नौसेना की वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।


कुल पदों की संख्या : 1500 पद
नौसेना एसएसआर के लिए : 1400 पद (1120 पुरुष और 280 महिला)
नौसेना एमआर के लिए : 100 पद (80 पुरुष और 20 महिला)


ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 8 दिसंबर, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 17 दिसंबर, 2022


एसएसआर : उम्मीदवार 12वीं (मैथ और फिजिक्स) पास होना चाहिए। इसके साथ ही हइंटरमीडिएट में मैथ्स और फिजिक्स के अलावा केमिस्ट्री/बायोलॉजी/कंप्यूटर साइंस भी होना चाहिए।
एमआर : उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2022: ग्रुप A के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती


जारी अधिसूचना के अनुसार, एमआर और एसएसआर के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2002 के बाद और 31 अक्टूबर 2005 के पहले हुआ होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- CISF Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल


— सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर Register टैब पर क्लिक करें। अपनी ई-मेल आईडी के जरिए खुद को रजिस्टर करें।
— इसके बाद रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी के साथ Login करें और फिर Current Opportunities पर क्लिक करें।
— अब मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।