AIIMS Bhubaneswar Recruitment 2022: मेडिकल विभाग में नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने रोजगार समाचार (19 नवंबर से 25 नवंबर 2022) में ग्रुप ए फैकल्टी के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एक रोलिंग विज्ञापन है और एम्प्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध रहेगा। कट ऑफ तिथियां और इस भर्ती से संबंधित अन्य प्रासंगिक जानकारी केवल एम्स, भुवनेश्वर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।