जॉब्स

Saudi Arabia में काम करने वाले भारतीय युवाओं के लिए Good News! सरकार ने दिया दो महीने का समय

Indian Workers In Saudi Arabia: सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड सोशल डवलपमेंट (MHRSD) ने विदेशी कर्मचारियों को ग्रेस पीरियड दिया है। इस दौरान वे नियोक्ता बदल सकते हैं।

2 min read

Indian Workers In Saudi Arabia: सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीयों के लिए एक खुशखबरी है। सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेज एंड सोशल डवलपमेंट (MHRSD) ने विदेशी कर्मचारियों (जिसमें भारतीय भी शामिल हैं) को 1 दिसंबर 2024 से 29 जनवरी 2025 तक यानी कि दो महीने का समय दिया है। ये दो महीने का ग्रेस पीरियड है। इस मौके का फायदा बिना इजाजत नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारी कर सकते हैं। इस दौरान वे अपनी स्पॉन्सरशिप ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं।

विदेशी वर्कर बदल सकते हैं अपने नियोक्ता 

मालूम हो कि सऊदी में बड़ी संख्या में भारतीय युवा काम कर रहे हैं। एक अनुमानित डेटा के मुताबिक, सऊदी अरब में लगभग 2.5 मिलियन से 3 मिलियन भारतीय रहते हैं और काम करते हैं। ऐसे में MHRSD का ये स्टैंड में बड़े लेवल पर भारतीयों को प्रभावित करेगा। सऊदी में विदेशी कामगारों को दो महीने की ग्रेस अवधि देने का ऐलान किया गया। वे इस दौरान अपने नियोक्ता बदल सकते हैं। 

नई नौकरी लेने का मिल रहा है मौका 

MHRSD ने Qiwa प्लेटफॉर्म की सुविधा है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से ऐसे वर्कर जिनकी गैर हाजिरी दर्ज है, वे 60 दिन की अवधि के भीतर अपनी स्पॉन्सरशिप ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा से अवगत कराने के लिए MHRSD ने कर्मचारियों को सीधे टेक्सट मैसेज भेज कर अवगत कराया है। इन विदेशी कर्मचारियों को अपना काम कानूनी और नई नौकरी लेने का मौका दिया जा रहा है। 

सऊदी अरब ने क्यों दी ये सुविधा? (Saudi Arabia News)

सऊदी अरब के इस अभियान के जरिए वहां की सरकार श्रम बाजार में स्थिरता लाना चाहती है। साथ ही सरकार विदेशी कर्मचारियों को सऊदी के नियमों का पालन करने का दूसरा मौका देना चाहती है। सऊदी सरकार का कहना है कि कई विदेशी कर्मचारी बिना इजाजत नौकरी छोड़ देते हैं। इससे कंपनियों को परेशानी होती है और श्रम बाजार अस्थिर हो जाता है। यह योजना ऐसे कर्मचारियों को कानूनी रूप से काम करने का मौका दे रही है। वे बिना किसी डर के नया काम ढूंढ सकते हैं। Qiwa प्लेटफॉर्म इस प्रक्रिया को आसान बनाता है।

क्या है Qiwa प्लेटफॉर्म? 

इस पूरी सुविधा का लाभ उठाने के लिए विदेशी वर्कर Qiwa की मदद ले सकते हैं। यह एक डिजिटल ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा देश के कारोबारी माहौल को बेहतर बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म कई तरह की उपयोगी सेवाएं प्रदान कराता है। सऊदी अरब की सरकार का ये दावा है कि इस प्लेटफॉर्म की मदद से नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के लिए चीजें आसान हो जाएंगी। साथ ही ये काम के माहौल को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगा। 

इस पोर्टल पर क्या-क्या सुविधा उपलब्ध है?

MHRSD से मिली जानकारी के अनुसार, इस पोर्टल पर नीचे बताई गई सुविधाएं उपलब्ध हैं- 

  • कर्मचारी सर्टिफिकेट पा सकते हैं 
  • रोजगार से जुड़े दस्तावेज मिलेंगे 
  • काम की अवधि का भी जिक्र होगा 

कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट? (Indian Workers)

रोजगार से जुड़े जरूरी दस्तावेज पाने के लिए प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद सर्विसेज सेक्शन में जाकर सर्टिफिकेट का अनुरोध करना होगा। यहां कर्मचारियों को अपने काम की अवधि और अपना नाम देना होगा। इसके बाद नियोक्ता जानकारी की पुष्टि करेगा और सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर