वर्ष 2019 में उन्होंने सबसे पहली बार UPSC CSE परीक्षा दी थी। लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इस बार वे प्रीलिम्स भी नहीं पास कर पाईं। हालांकि, अर्पिता ने हार नहीं मानी और वर्ष 2020 में एक बार फिर से परीक्षा दी। अपने दूसरे प्रयास में अर्पिता ने 383वीं रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली और उन्हें IPS सेवा मिली। ऐसे तो IPS का पद हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अर्पिता IAS बनना चाहती थीं।