जॉब्स

NPCIL Recruitment 2021: न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन में अप्रेंटिस के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2021, 1:02 PM IST
NPCIL Recruitment 2021
NPCIL Recruitment 2021

NPCIL Apprentice Recruitment 2021 : न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 107 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ट्रेंड अप्रेंटिस के पदों पर होगी भर्तियां
न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) की ओर से जारी नोटिफिकेशन अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2021 तय की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेंड अप्रेंटिस (Trained Apprentice) के पद पर भर्तियां की जाएंगी। यह भर्ती महाराष्ट्र में तारापुर के लिए की जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि एक वर्ष है।

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या — 107 पद
प्लंबर- 15 पद
कारपेंटर- 14 पद
इलेक्ट्रिशियन- 28 पद
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 15 पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक- 13 पद
वायरमैन- 11 पद
पेंटर- 15 पद
फिटर- 26 पद
टर्नर- 10 पद
मशीनिस्ट- 11 पद
हाउस कीपर- 3 पद

योग्यता:—
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का रिलेटेड वर्क में ITI पास होना जरूरी है।

उम्र सीमा:—
उम्मीदवारों की उम्र सीमा 14 से 24 साल के बीच होना चाहिए। SC/ST कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 5 साल, OBC को 3 साल और PWD कैटेगरी में 10 साल की छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- npcilcareers.co.in पर जाएं।
— होम पेज पर Trade Apprentices at Tarapur Maharashtra Site के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के पेज पर जाएं।
— अब आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
— रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरेंं।
— इसके बाद आपको इसका एक प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।

Published on: