
Delhi PGT Bharti: शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय राजधानी में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (PGT) की कमी से निपटने के लिए दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने 200 नए शिक्षकों के पदों के सृजन को मंजूरी दी है। शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती लाने के उद्देश्य से यह घोषणा की गई है।
दिल्ली में 200 पीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने वाली है। अभी यहां 301 पदों पर केवल 283 शिक्षक ही रजिस्टर्ड हैं। वहीं इस भर्ती के जरिए पीजीटी शिक्षकों के पद में इजाफा होगा। इस भर्ती का उद्देश्य है सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना।
दिल्ली में PGT शिक्षकों की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी दी जाएगी। चुने गए उम्मीदवार को ही सैलरी मिलेगी। दिल्ली में होने वाली PGT शिक्षकों की इस भर्ती के लिए लेवल 8 का पालन किया जाएगा और इन्हें 47600 रुपये से 151100 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
बता दें कि 200 पीजीटी शिक्षकों के पदों के सृजन से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। वहीं विशेष शिक्षकों की नियुक्ति से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई ठीक से करने का अवसर मिलेगा। बता दें, इससे पहले वर्ष 2023 में 120, 2022 में 931 और 2021 में 42 शिक्षकों की स्थाई भर्ती दिल्ली सरकार के द्वारा की गई थी। आरटीआई से ही यह जानकारी मिली थी कि फरवरी 2024 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल में कुल 15021 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा 2032 शिक्षकों के पद खाली हैं।