जॉब्स

PSSSB Recruitment 2021: टेक्निकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

PSSSB Recruitment 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टेक्निकल ऑफिसर के 120रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2021 निर्धारित की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 4:28 PM IST
psssb recruitment 2021.jpg
psssb recruitment 2021

PSSSB Recruitment 2021: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने (SSSB पंजाब) टेक्निकल ऑफिसर के कुल 120 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार नियत तिथि तक पीएसएसएसबी की ऑफिशियल आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, PSSSB आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 24 मई 2021 है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन की शुरूआती तिथि - 28 अप्रैल 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2021 शाम 5 बजे तक
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 24 मई 2021

पद विवरण
तकनीकी अधिकारी - 120 पद

शैक्षिक और तकनीकी योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से रसायन विज्ञान या वनस्पति विज्ञान या जूलॉजी में स्नातक होना आवश्यक है इसके साथ पंजाबी भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
आयु सीमा:

18 से 37 वर्ष

PSSSB टेक्निकल ऑफिसर पदों के लिए भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। टेस्ट में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 40% अंक आवश्यक है।

PSSSB टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पदों के लिए 27 अप्रैल से 20 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published on: