8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CDAC Recruitment 2021: मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

CDAC Recruitment 2021: मैनेजर और ऑफिसर के कुल 14 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2021
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 23 Apr 2021, 8:04 PM IST

CDAC Recruitment 2021: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडीएसी) नोएडा ने 14 विभिन्न पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती मैनेजर और ऑफिसर के पदों पर की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार सीनियर टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर, मैनेजर (ऐडमिन)/(पर्चेज), ऐडमिन ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर और पर्चेज ऑफिसर के कुल 14 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग की आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 21 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है और 9 मई 2021 तक चलेगी।

Read More:- Nurse Recruitment: पंजाब में 400 नर्सों व 140 टेक्नीशियनों की तत्काल भर्ती के आदेश हुए जारी

महत्वपूर्ण तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख-21 अप्रैल 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 9 मई 2021 तक

Read More:-KSP Constable Recruitment 2021: 10वीं, 12वीं, पास वालों के लिए निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

रिक्तियों का विवरण कुल पदों की संख्या –

14 पद

































सीनियर टेक्निकल ऑफिसर2 पद
टेक्निकल ऑफिसर2 पद
मैनेजर (ऐडमिन)/(पर्चेज)3 पद
ऐडमिन ऑफिसर2 पद
फाइनेंस ऑफिसर3 पद
पर्चेज ऑफिसर –2 पद
total14 post

शैक्षणिक योग्यता:

उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर साइंस/आईटी/कम्प्यूटर एप्लीकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में बीई/बीटेक/एमसीए या संबंधित में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। प्रजोक्ट टेक्नीशियन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

Read More:- RITES Apprentice 2021: अपरेंटिस के लिए 146 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

ऐसे करें अप्लाई –

सबसे पहले वेबसाइट (cdac.in) लॉगइन करें। -होमपेज पर ऊपर की ओर मौजूद 'करियर्स 'ऑप्शन पर क्लिक करें। - अगले वेबपेज पर ‘करंट जॉब ऑप्च्युर्निटीज’ ऑप्शन पर क्लिक करें। - निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। फिर भरे हुए फॉर्म को अच्छे से जांच लें। फिर इसे सब्मिट कर दें। अंत में पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।