8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nurse Recruitment: पंजाब में 400 नर्सों व 140 टेक्नीशियनों की तत्काल भर्ती के आदेश हुए जारी

Punjab Medical Dept Recruitment 2021: देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए पंजाब राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़े 540 पदों की भर्तियों को तत्‍काल भरने के आदेश जारी किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 23 Apr 2021, 7:10 PM IST

Kolkata NUHM Recruitment 2021

Punjab Medical Dept Recruitment 2021

Punjab Medical Dept Recruitment 2021: देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की स्वास्थ्य क्षमताओं को मजबूत रखने के लिए राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पड़े 400 नर्सों और 140 तकनीशियनों की तत्काल भर्ती करने के आदेश जारी किए है। जानकारी के मुताबिक वो जल्द ही इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर पंजाब के PGI सैटेलाइट सेंटर और मिलिट्री हॉस्पिटल्स से COVID मरीजों के बेड उपलब्ध कराने की भी मांग करेंगे।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना से संक्रमित लोगो के केस को देखते हुए अब स्वास्थ विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाने वाला हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इन 540 भर्तियों को तत्काल पूरा करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोविड बेड की कमी को पूरा करने के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल से बेड उपलब्धज कराने पर भी विचार जारी है।