जॉब्स

इंडियन आर्मी में टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

इंडियन आर्मी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है, आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आप अप्लाई करने में देर नहीं करें।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 6:58 PM IST
इंडियन आर्मी में टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
इंडियन आर्मी में टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

इंडियन आर्मी में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है, अगर आप भी सरकारी नौकरी कर देश सेवा करना चाहते हैं, तो आप अप्लाई करने में देर नहीं करें, क्योंकि भारतीय सेना में शार्ट सर्विस कमीशन द्वारा एसएससी टेक्निकल ऑफिसरों के पदों पर भर्ती की जा रही है।

भारतीय सेना शार्ट सर्विस कमीशन द्वारा एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती की जा रही है, इस अभियान के तहत ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 जुलाई है, जिसमें 62 वां शार्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल में 175 पुरुष पदों पर भर्ती होगी, वहीं 33 वां शार्ट सर्विस कमीशन एसएससीडब्ल्यू टेक्निकल में 19 पदों पर महिला की भर्ती होगी, इसी के साथ एसएससीडब्ल्यू टेक अज्ञैर नॉन टेक के 02 पद हैं, जो केवल रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए है।

27 से 35 साल है आयु सीमा
इंडियन आर्मी के शॉर्ट सर्विस कमीशन के एसएससी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए वैसे तो नियमानुसार 20 साल आयुसीमा है, लेकिन कैटेगिरी अनुसार और आरक्षण के हिसाब से आयुसीमा 27 से 35 वर्ष तक भी है, क्योंकि आरक्षण वालों को आयुसीमा में छूट रहती है, इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

बीई-बीटेक और ग्रेजुएशन जरूरी
इस भर्ती में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग , डिग्री होना जरूरी है। अगर शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा में आप पात्र नहीं है, तो फिर अप्लाई नहीं करें, क्योंकि दोनों आधार पर सही पाए जाने पर ही कैंडिडेट्स को इंटरव्यूह के लिए बुलाया जाएगा, इसके साथ ही अन्य टेस्ट और एग्जाम होगी। जिसके आधार पर चयन होगा।

2.50 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

इस भर्ती के लिए अगर आप भी ऑनलाइन फार्म भरना चाहते हैं, तो देर नहीं करें, इस लिंक joinindianarmy.nic.in पर क्लिक कर अप्लाई कर दें, भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को 56 हजार 100 रुपए से लेकर 2 लाख 50 हजार रुपए महीना तक सैलरी मिल सकती है। ये भर्ती कुल 196 पदों के लिए की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

Updated on:
28 Jun 2023, 6:58 PM IST
Published on: