राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
RSMSSB JE Admit Card 2021 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर सिविल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) (डिग्रीधारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को होने जा रही है। इस भर्ती परीक्षा के लिए जिन अथ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड (RSMSSB JE Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं।
डेढ़ घंटा पहले पहुंचेंगे परीक्षार्थी:—
पहले यह परीक्षा 12 जून 2021 को आयोजित की गई थी लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया था। यह परीक्षा 12 सितंबर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों से डेढ़ घंटा पहले पहुंचने के लिए कहा गया है।
कोविड—19 गाइडलाइंस का करना होगा पालन:—
RSMSSB ने नोटिस जारी कर कहा है कि परीक्षा केंद्र पर कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर लाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:—
— सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर Current Update पर क्लिक करें।
— इसके बाद Admit Card पर क्लिक करें।
— मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
— इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन सामने आएगा।
— एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले और इसका प्रिंट लेकर रख लें।
भर्तियों का विवरण:—
पीडब्ल्यूडी : पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट में सिविल इंजीनियर के 276 पद डिग्री के और डिप्लोमा के 69 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल में डिग्री के लिए 29 पद और डिप्लोमा के लिए 6 पद भरे जाएंगे।
डिपार्टमेंट ऑफ वॉटर रिसोर्स : इसमें जेई सिविल के डिग्री में 149 सीटें और डिप्लोमा में 307 सीटें भरी जाएंगी। वहीं जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल में डिग्री में 2 पद और डिप्लोमा में 4 पद भरे जाएंगे।
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट : इस विभाग में डिग्री के लिए 66 और डिप्लोमा के लिए 69 पद भरे जाएंगे।