जॉब्स

Sarkari Naukri 2021: चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे, यहां करना होगा अप्लाई

Sarkari Naukri 2021: MCL Recruitment 2021 के लिए योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2021, 12:30 AM IST
Govt Jobs 2019
MCL Recruitment 2021

Sarkari Naukri 2021: महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयननित अभ्यर्थियों को 70 हजार रुपए से लेकर दो लाख रुपए प्रतिमाह तक का वेतन मिल सकेगा।

एमसीएल के भर्ती अधिसूचना के अनुसार, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड कोल इंडिया लिमिटेड की एक उपकंपनी है जो भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के आधीन आती है।

पद और संख्या:

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट - 40
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ)-28
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल)- 02

कुल पद - 70

शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आरक्षण,आवेदन प्रक्रिया,चयन प्रक्रिया आदि सभी जानकारियों को जानने के लिए www.mahanadicoal.in के Recruitment या www.coalindia.in के करियर सेक्शन पर अधिसूचना को देख सकता है।

आवदेन के संबंध में किसी तरह की मदद के लिए आप फोन नंबर 0663-2542104 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

आयुसीमा:

जनरल वर्ग के लिए सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पद के लिए आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है।
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के लिए आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार को अपने ओरिजनल दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर पहुंचना होगा। अगर किसी उम्मीदवार के पास योग्यता के आधार पर दस्तावेज नहीं होते हैं तो उसे आयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार को पहले एक आवेदन डाक पते पर भेजना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए अधिसूचना को ध्यानपूवर्क पढ़ लें।

Web Title: Sarkari Naukri 2021: MCL Recruitment 2021 for Medical executive

Published on: