आपको बता दें कि कुल 1051 पदों की भर्ती के लिए आयोग में 22 मार्च से दूसरे चरण के साक्षात्कार शुरू हो गए हैं, जो 7 मई तक चलेंगे। इससे पहले चरण के साक्षात्कार में 300 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था और बाकी बचे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दूसरे चरण में करने का फैसला लिया गया। यह भर्ती पिछले तीन सालों से जारी है और कई कानूनी अड़चनों को पार करते हुए अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची है।