29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPPSC PCS 2020 Result: यूपीपीएससी पीसीएस 2020 का अंतिम परिणाम घोषित, यहां पर देखें पूरी डिटेल्स

UPPSC PCS 2020 Result: यूपीपीएससी पीसीएस 2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 12 Apr 2021, 11:14 PM IST

SSC MTS Result

SSC MTS Result

UPPSC PCS 2020 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2020 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। बीते शुक्रवार को योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार पूरा कर लिया गया था। यूपीपीएससी पीसीएस 2020 में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर अपना परीणाम (नाम/रोल नंबर) चेक कर सकते हैं।

Read More: CBSE Board Exams 2021: दिल्ली सरकार ने स्कूलों को एडवाइजरी जारी की, 20 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित हों

पीसीएस 2020 के फाइनल रिजल्ट में एसडीएम और डिप्टी एसपी समेत 476 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को चुना गया है। पीसीएस 2020 फाइनल रिजल्ट की पूरी जानकारी यहां पर देख सकते हैं।

Click here for more detail

पीसीएस 2020 के लिए कुल् 802 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। साक्षात्कार एक से आठ अप्रैल तक दो सत्रों में आयोजित किए गए। पहली बार रविवार को साक्षात्कार हुए हैं। गौरतलब है कि आयोग ने 20 मार्च को मुख्य परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड 54 दिनों में घोषित किया था।

Read More: Sarkari Naukri 2021: एफसीआई ने लेक्चरर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जल्द करें अप्लाई

कुल 4589 उम्मीदवार 21 से 25 जनवरी 2021 के बीच प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे। इस भर्ती के लिए 5,95,696 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 11 अक्तूबर को 19 शहरों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 3,14,699 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

Web Title: UPPSC PCS 2020 Result declared