जॉब्स

Sarkari naukri 2021: स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! बिना एग्जाम दिए होगा सेलेक्शन

Sarkari naukri 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2021, 10:11 PM IST
UPSC Recruitment 2021
UPSC Recruitment 2021

Sarkari naukri 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यूपीएससी की ओर से मिल रहा है नौकरी पाने का सुनहरा अवसर। जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (UPSC Recruitment 2021) के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार स पद को पाना चाहते वो जल्द ही वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2021 निर्धारित की गई है इस भर्ती के लिए 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UPSC Recruitment 2021

असिस्टेंट प्रोफेसर (पेडियाट्रिक्स): 14 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर (फिजियोलॉजी): 2 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर (मनोरोग): 11 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी): 1 पद

शैक्षणिक योग्यता

इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 की पहली अनुसूची या दूसरी अनुसूची या तीसरी अनुसूची (लाइसेंस योग्यता के अलावा) के भाग II के अंतर्गत मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों को जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर निर्धारित अन्य शर्तों को पूरा करना होगा।

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा

Published on: