जॉब्स

Sarkari Naukri 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के 54 पदों पर निकली भर्ती , आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Sarkari Naukri 2021: दिल्ली के राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। टीचिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें अप्लाई
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2021, 4:59 PM IST
Ambedkar University Recruitment 2021
Ambedkar University Recruitment 2021

Sarkari Naukri 2021:सरकारी नौकरी की तलाश कर रही उम्मीदवारों के लिए खास खबर यह है कि दिल्ली के राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय, डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिनके आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2021 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट aud.ac.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आपको बता दें कि टीचिंग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरू हो चुकी है, वहीं नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन कल, यानि की 14 अप्रैल 2021 से शुरू होगी । सभी पदों लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 मई 2021 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी को 7 मई 2021 तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तीथि

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरूआत-10 अप्रैल 2021

नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया- 14 अप्रैल 2021 से शुरू

आवेदन करने की अंतिम तिथि-1 मई 2021

Click Here For More Govt Jobs

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट कि लिंक पर जाना होगा। इसके बाद टीचिंग या नॉन-टीचिंग में दिये गये अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें फिर अप्लीकेशन पेज पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवार मांगे गये विवरणों को भरकर अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे। ऑनलाइन भरे गये आवेदन की हार्ड कॉपी को मांगे गये डॉक्यूमेंट्स के साथ 7 मई 2021 तक इस पते पर जमा कराएं –

आवेदन भेजने का पता : -

डिप्टी रजिस्ट्रार (एकेडेमिक सर्विसेस)

रूम नंबर-3

डॉ. बी. आर. अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली

लोथियान रोड, कश्मीरी गेट कैंपस

दिल्ली – 110006

Published on: