8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Govt jobs 2021:कोल इंडिया लिमिटेड में निकली बंपर भर्तियां ,आखिरी तारीख 30 अप्रैल

Govt jobs 2021 भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में से एक कोल इंडिया लिमिटेड ने मेडिकल एग्जीक्यूटिव के 86 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 13 Apr 2021, 2:28 PM IST

jobs 2021

coal india recruitment 2021

Govt jobs 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने मेडिकल एक्जीक्यूटिव ( Medical Executive ) के खाली पड़े कई पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते हैं वे जल्द ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट, coalindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Read More:-Sarkari naukri 2021: स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! बिना एग्जाम दिए होगा सेलेक्शन

Important Dates :

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2021

पदों की संख्या

86

शैक्षिक योग्यता

Coal India Limited Recruitment 2021 : सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट/मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त संस्थान/कॉलेज से MBBS और पीजी की डिग्री। न्यूनतम 3 साल का अुभवव। सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ कॉलेज से एमबीबीएस का डिग्री होना जरूरी। सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ कॉलेज से बीडीएस और 1 साल का अनुभव। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 10 अप्रैल 2021 को 35 वर्ष/42 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकार ने नियमानुसार छूट दी है।

Read More:-Sarkari job Result : यूपी पीसीएस परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से करें चेक

कैसे करें आवेदन

सीआईएल मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों की भर्ती के लिए जो उम्मीदवारों इस पर आवेदन करना चाहते है वो निर्धारित पते पर 30 अप्रैल तक अपना आवेदन जमा करा दें। और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार सीआईएल की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को देख सकते है और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदनों को मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को अटैच करते हुए इस पते पर जमा कराएं – डिप्टी जनरल मैनेजर (पी/ईई), एग्जीक्यूटिव इस्टैब्लिश्मेंट डिपार्टमेंट, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सीपत रोड, बिलासपुर-495006 (छत्तीसगढ़)।

Read More:-Sarkari job 2021 : जेकेएसएसबी में निकली 2300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें डिटेल

सिलेक्शन प्रोसेस

इन पदों के लिए कैंडिडेट का सिलेक्शन पर्सनल इंटरव्यू के बाद बनाई गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

Web Title: Govt jobs: job application of CIL medical officer recruitment 2021