8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari job 2021 : जेकेएसएसबी में निकली 2300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें डिटेल

Sarkari job 2021Sarkari job 2021 :जम्मू-कश्मीर सर्विस सेक्शन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में 2311 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है आवेदन की प्रक्रिया आज से यानि की 12 अप्रैल, 2021 से शुरू हो गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 12 Apr 2021, 11:50 PM IST

jammu and kashmir service selection board recruitment

jammu and kashmir service selection board recruitment

Sarkari job 2021 :सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के विभिन्न विभागों में 2311 पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसका नोटिफिकेशन जम्मू-कश्मीर सर्विस सेक्शन बोर्ड ने जारी करते हुए आवेदन के लिए आमंत्रित किया है। जो उमीदवार इस पद के लिए इच्छुक है वे इसकी आफिशियल वेबसाईट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। आवेदन करने की प्रक्रिया आज से यानि की 12 अप्रैल, 2021 में शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में 1444 पद भरे जाएंगे।

Read More:- Sarkari naukri 2021: स्वास्थ्य मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! बिना एग्जाम दिए होगा सेलेक्शन

महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तारीख : 12 अप्रैल, 2021

2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मई, 2021

वैकेंसी का विवरण

1. स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग- 1444

2. राजस्व विभाग- 528

3. सहकारिता विभाग- 256

4. सामान्य प्रशासन विभाग- 52

5. कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग- 21

6. कौशल विकास विभाग- 6

7. फूलों की खेती, उद्यान और पार्क विभाग- 4

Read More:- Government jobs 2021: एयरफोर्स में निकली 1500 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता
जो इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10 + 2, आईटीआई, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, बीएससी, बीएड और संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित / कौशल परीक्षण के साथ प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा। चयन से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप जारी की गई नोटिफिकेशन पर जाकर देख सकते हैं।

Read More:- Government Job 2021: रिसर्च एसोसिएट के 31 पदों पर निकाली भर्ती, अंतिम तारीख नजदीक

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु ओपन मेरिट श्रेणी के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित / कौशल परीक्षण में प्राप्त योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।अधिकतम अंकों में से लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक आनुपातिक रूप से 100 अंकों में बदल जाएंगे।