8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari job Result : यूपी पीसीएस परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से करें चेक

Sarkari job Result : यूपीपीएससी ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबॉर्डिनेट सर्विसेस एग्जाम 2020 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 12 Apr 2021, 11:00 PM IST

BPSC APO Result 2021

UP PCS 2020 final result declared

Sarkari job Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपी पीसीएस परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। 24 पदों पर 487 रिक्तियों के लिए हुए इंटरव्यू में 476 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं आयोग ने नोटिफिकेशन करते हुए बताया है कि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण बाल विकास परियोजना अधिकारी के 11 पद खाली ही रह गए है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए है वे अपने नतीजे यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Read More:- Government jobs 2021: जूनियर टाइपिस्ट और जूनियर असिस्टेंट के 127 पदों की भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी

पीसीएस 2020 के इंटरव्यू के लिए कुल 802 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें से 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। इंटरव्यू एक से आठ अप्रैल तक दो सत्रों में आयोजित किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है जब इंटरव्यू रविवार को भी लिया गया।

आयोग ने 20 मार्च को लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने के 54 दिनों बाद इसका फाइनल परिणाम घोषित किया। बता दें कि 21 से 25 जनवरी 2021 के बीच प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के केंद्रों पर आयोजित मुख्य परीक्षा में कुल 4589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जबकि इस भर्ती के लिए 5,95,696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसका बाद 11 अक्तूबर को 19 शहरों में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 3,14,699 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

जल्द ही जारी होगी कटऑफ लिस्ट

आयोग ने कहा है कि ऐसे सफल अभ्यर्थी जिनके नाम के सामने प्रोविजनल में लिखा गया है, वो जल्द ही निर्धारित समय सीमा के अंदर अपने सभी दस्तावेज जमा कर दें। अन्यथा उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। नोटिस में कहा गया है कि परीक्षा परिणाम से संबंधित अंक और श्रेणीवार/पदवार कटऑफ जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।