जॉब्स

FDDI Recruitment 2021: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

FDDI Recruitment 2021: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक और पात्र युवा शिक्षक और प्रबंधकीय संवर्ग में रिक्त पदों पर आवेदन करने...
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 11:36 AM IST
FDDI Recruitment 2021

FDDI Recruitment 2021: फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) नोएडा ने शिक्षक और प्रबंधकीय संवर्ग के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। एफडीडीआई भर्ती 2021 के लिए अनुभवी और फ्रेशर्स दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2021 है।

रिक्तियों का विवरण
टीचिंग कैडर - 73 पद
प्रबंधकीय कैडर - 15 पद

शैक्षणिक योग्यता
मुख्य संकाय / वरिष्ठ संकाय / संकाय / जूनियर संकाय के लिए आवेदक के पास पीएचडी के साथ 3 से 20 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री / पीजी डिप्लोमाधारी युवा भी आवेदन कर सकते हैं।

प्रबंधक / सहायक प्रबंधक को एमबीए / पीजीडीएम या मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स के साथ न्यूनतम 3 से 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए आवेदन के प्रारूप को डाउनलोड करें और सभी संलग्नकों के साथ इसे भरकर दिए गए पते पर भेज देवें। जिस पद और श्रेणी के लिए आवेदन कर रहे हैं उसके नाम का भी लिफाफे पर उल्लेख करना चाहिए। उम्मीदवारों को एफडीडीआई के मानव संसाधन विभाग को आवेदन भेजने की आवश्यकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।

आवेदन भेजने का पता : -
Faculty(HQ-HR)
Human Resource Department
Footwear Design & Development Institute
(An Institution of National Importance)
A-10/A, Sector-24, NOIDA-201301, Distt. Gautam Budh Nagar (UP)

Published on: