पात्रता
इस योजना का लाभ 20 से 25 वर्ष की आयु वर्ग वाले युवा ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
यह भत्ता उन्हीं युवाओं को दिया जा रहा है, जिन्होंने 12वीं के बाद पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं किया है, और रोजगार की तलाश में हैं।
आवेदक बिहार राज्य के उस जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के जिला निबंधन केंद्र में वह आवेदन कर रहा है।
आवेदक ने स्कॉलरशिप/स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड/शिक्षा ऋण या किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त नहीं की हो।