Latest Jobs: मेट्रो रेलवे में आठवीं और दसवीं पास आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए रिक्तियां निकली है। अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन NAPS की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस भर्ती के जरिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर,प्लंबर, की रिक्त सीटों को भरा जाएगा। सभी रिक्तियों के लिए Metro Railway Recruitment 2021 Notification अलग-अलग जारी किया गया है, जिसमें कुल 123 पदों पर Railway Jobs दी जाएंगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, वे apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना के लिए patrika.com के पेज पर भी उपलब्ध है।