जॉब्स

Sarkari Naukri: यूपी जल निगम में क्लर्क और जेई के 840 पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश जल निगम में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही UPPSC Recruitment 2021 Notification जारी किया जाएगा। UP Jal Nigam Vacancy 2021 के जरिए जूनियर इंजीनियर और एलडीसी ...

2 min read
Apr 02, 2021
Gujarat Vidhya Sahayak Recruitment 2021:

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश जल निगम में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही UPPSC Recruitment 2021 Notification जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर के 740 व लिपिक संवर्ग के 100 पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए निगम द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यह भर्तियां उप्र लोक सेवा आयोग व उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की जाएंगी। यूपी जल निगम भर्ती 2021 के लिए विस्तृत अधिसूचना इसी महीने के अंत तक जारी की जा सकती है।

Click Here For More Govt Jobs

UP Jal Nigam Bharti 2021
निगम के प्रबंध निदेशक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वर्तमान में स्वीकृत 13,317 पदों में 4,300 पद रिक्त चल रहे हैं। अगले पांच वर्षों में सेवानिवृत होने वाली कर्मचारियों की संख्या 2,045 है। इससे निगम को स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ेगा।

UP Jal Nigam Vacancy Details
सहायक अभियंता (सिविल) - 80 पद
सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) -18 पद
अवर अभियंता (सिविल) - 518 पद
अवर अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) - 124 पद
कनिष्ठ सहायक संवर्ग (मुख्यालय) - 65 पद
कनिष्ठ सहायक (क्षेत्रीय संवर्ग ) - 35 पद

UPPSC Recruitment 2021 Notification
लोक सेवा आयोग ने 740 इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसी तरह कनिष्ठ सहायक संवर्ग के 100 पदों पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग को शासन से अनुमति मिलते के बाद भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

Govt Jobs in UP
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया गया है। वर्तमान में पुलिस विभाग में एएसआई और एसआई सहित अन्य के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक भर्ती के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। हाल ही में 5 हजार से अधिक पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जा रही है। सभी भर्तियां लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ली जाती है।

Also Read
View All